Maiya Samman Yojana New Beneficiary List Out: झारखंड सरकार की मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना महिलाओं के बीच काफी लोकप्रिय होती जा रही है, क्योंकि इस योजना के तहत हर महीने आर्थिक सहायता सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है। 16वीं किस्त जारी होने के बाद अब दिसंबर और जनवरी महीने की 17वीं-18वीं किस्त की राशि मिलना शुरू हो चुकी है, जिससे लाखों महिलाओं को राहत मिली है। अब सरकार ने अगली प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए फरवरी महीने की 19वीं किस्त जारी करने की तैयारी पूरी कर ली है।
मिली जानकारी के अनुसार यह राशि रामनवमी के अवसर पर 28 मार्च से मिलना शुरू हो जाएगी और 05 अप्रैल तक सभी पात्र महिलाओं के खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी। खास बात यह है कि जिन महिलाओं को पिछली किस्त नहीं मिली थी, उन्हें इस बार एक साथ अधिक राशि मिलने वाली है। ऐसे में हर लाभार्थी के लिए नई सूची में अपना नाम देखना बेहद जरूरी हो गया है।
Maiya Samman Yojana New Beneficiary List Out
मंईयां सम्मान योजना की नई लाभार्थी सूची जारी कर दी गई है और इस बार सरकार ने केवल पात्र महिलाओं को ही शामिल किया है। अब योजना के तहत हर महीने ₹2500 की सहायता उन्हीं महिलाओं को दी जाएगी जिनका नाम इस अपडेटेड लिस्ट में मौजूद है। सरकार द्वारा लाभुकों के नामों का लगातार सत्यापन किया जा रहा है, ताकि कोई भी अपात्र व्यक्ति योजना का लाभ न ले सके।
राज्य के कल्याण मंत्री के अनुसार कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जहां महिलाएं पात्रता पूरी नहीं करती थीं, लेकिन फिर भी उन्हें राशि मिल रही थी। अब ऐसे नामों को हटाया जा रहा है और उनकी जगह नई पात्र महिलाओं को जोड़ा जा रहा है। साथ ही जिन महिलाओं को 17वीं और 18वीं किस्त का पैसा नहीं मिला है, उन्हें इस बार 19वीं किस्त के साथ एकमुश्त राशि दी जाएगी। इसलिए यदि आप हर महीने ₹2500 की राशि पाना चाहती हैं, तो नई सूची में अपना नाम होना बेहद जरूरी है।
Maiya Samman Yojana New Beneficiary List Out Overview
| आर्टिकल का नाम | Maiya Samman Yojana New Beneficiary List Out |
| योजना का नाम | मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना |
| राज्य | झारखंड |
| किस्त | 19वीं किस्त |
| सहायता राशि | ₹2500 प्रति माह |
| अतिरिक्त भुगतान | ₹7500 (बकाया किस्त सहित) |
| लाभार्थी | राज्य की पात्र महिलाएं |
| भुगतान मोड | DBT |
| आधिकारिक वेबसाइट | mmmsy.jharkhand.gov.in |
Maiya Samman Yojana के लिए पात्रता
- इस योजना का लाभ केवल झारखंड राज्य की मूल निवासी महिलाओं को दिया जाता है, इसलिए आवेदन करने वाली महिला का राज्य का निवासी होना अनिवार्य है।
- आवेदिका की आयु 18 वर्ष से कम और 50 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए, ताकि योजना का लाभ सही आयु वर्ग तक पहुंचे और जरूरतमंद महिलाओं को प्राथमिकता मिल सके।
- महिला का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर होना चाहिए और गरीबी रेखा के अंतर्गत जीवन यापन करने वाली महिलाओं को इस योजना में प्राथमिकता दी जाती है।
- आवेदिका के परिवार की वार्षिक आय ₹3 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए, क्योंकि यह योजना आर्थिक सहायता के उद्देश्य से चलाई जा रही है।
- महिला का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना जरूरी है, ताकि सरकार द्वारा भेजी जाने वाली राशि सीधे खाते में पहुंच सके और किसी प्रकार की देरी न हो।
- जिन महिलाओं ने सभी दस्तावेज सही तरीके से जमा किए हैं और उनका आवेदन सत्यापित हो चुका है, उन्हीं का नाम लाभार्थी सूची में जोड़ा जाता है।
- यदि किसी महिला ने गलत जानकारी दी है या पात्रता शर्तों को पूरा नहीं किया है, तो उसका नाम सूची से हटा दिया जाता है और उसे आगे की किस्त का लाभ नहीं मिलेगा।
Maiya Samman Yojana New Beneficiary List Check कैसे करें?
अगर आपने मंईयां सम्मान योजना के तहत आवेदन किया है और यह जानना चाहती हैं कि आपका नाम नई लाभार्थी सूची में शामिल है या नहीं, तो इसके लिए आपको सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। वेबसाइट के मुख्य पेज पर पहुंचने के बाद आपको “Beneficiary List” से जुड़ा विकल्प दिखाई देगा, जिस पर आपको क्लिक करना है। इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, जहां आपसे जिला, ब्लॉक, पंचायत और गांव जैसी जानकारी भरना है।
सभी जानकारी ध्यान से भरने के बाद आपको सर्च या व्यू लिस्ट के विकल्प पर क्लिक करना है, जिससे पूरी सूची स्क्रीन पर दिखने लगेगी। अब इस सूची में आपको अपना नाम ध्यानपूर्वक देखना है। यदि आपका नाम इसमें दिखाई देता है, तो इसका मतलब है कि आपको आने वाली किस्त का लाभ मिलेगा। इसके साथ ही आप इस सूची को PDF में डाउनलोड करना है, ताकि भविष्य में जरूरत पड़ने पर इसे आसानी से इस्तेमाल किया जा सके।